विकासनगर, सितम्बर 24 -- Vikasnagar News: श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। छह पदों पर एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से इस बार भी छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय माना जा रहा है। महाविद्यालय में लंबे समय से आपसी सहमति से छात्रसंघ पदाधिकारियों के चयन की परंपरा चली आ रही है। नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर रोहित भारती, उपाध्यक्ष पद पर रोहित आर्य, सचिव पद पर मुकेश भारती, सहसचिव पद पर विनिया, कोषाध्यक्ष पद पर खुशी तथा विवि प्रतिनिधि पद पर शेखर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों की अंतिम सूची चस्पा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. निरंजन प्रजापति ने बताया कि छात्रों न...