Vikasnagar News: चकराता तहसील में 4.55 लाख के गबन, कनिष्ठ लिपिक पर मुकदमा
विकासनगर, अक्टूबर 14 -- Vikasnagar News: चकराता तहसील में सरकारी धन के कथित गबन का मामला सामने आया है। तहसील में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात कार्तिक चौहान के खिलाफ 4 लाख 55 हजार 164 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने और उसे संबंधित सरकारी खाते में जमा नहीं कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली बीएल भारती ने बताया कि तहसीलदार एवं उप निबंधक चकराता सुशीला कौठियाल ने 13 अक्तूबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। इसमें कनिष्ठ लिपिक कार्तिक चौहान पर सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली चकराता में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। बताया कि सरकारी धन से जुड़े मामले की जांच की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.