Vikasnagar News: चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, दो घायल
विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार सोमवार देर रात पुरोड़ी के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो पर्यटक घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। कोतवाल चकराता बीएल भारती ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस नियंत्रण कक्ष से पुरोड़ी के समीप एक कार के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को पुरोड़ी से डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर कार खाई में गिरी मिली। कार करीब 100 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जाकर रुकी थी। हादसे में मानस मोहन (निवासी वार्ड 12, समस्तीपुर, बिहार) गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.