Vikasnagar News: चकराता कैंट के ट्रंचिंग ग्राउंड में 25 किलोवाट सोलर प्लांट का उद्घाटन
विकासनगर, अगस्त 14 -- Vikasnagar News: छावनी क्षेत्र के एमईएस लाइन स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में शुक्रवार को 25 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट का उद्घाटन कैंट बोर्ड चकराता के अध्यक्ष ब्रिगेडियर धीरज थापा ने किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से ट्रंचिंग ग्राउंड के संचालन में मदद मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ट्रंचिंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान कैंट बोर्ड के कंप्यूटर प्रोग्रामर अमित साहू ने बोर्ड अध्यक्ष सहित मौजूद अधिकारियों को सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और इससे होने वाले पर्यावरणीय लाभों की विस्तार से जानकारी दी। ब्रिगेडियर धीरज थापा ने कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.