विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: चकराता विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम उदांवा गांव तक सड़क पहुंचाने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप पर सड़क की डीपीआर भारत सरकार को भेज दी गई है। 24 अक्तूबर को एसटीए रुड़की से डीपीआर को स्वीकृति मिलने की जानकारी सामने आई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित बैठक के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो 20 नवंबर के आसपास सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी होने की उम्मीद है। उदांवा गांव में सड़क नहीं होने से लोग काफी परेशान थे। क्षेत्र पंचायत संगठन उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक राकेश उत्तराखंडी के सामने ग्रामीणों ने सड़क की समस्या रखी। इस पर राकेश उत्तराखंडी ने इस मुद्दे को मुख्यमंत...