विकासनगर, अगस्त 30 -- Vikasnagar News: शिक्षा विभाग की ओर से समायोजन के बाद अनुरोध के आधार पर बड़ी संख्या में शिक्षकों के पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों में स्थानांतरण किए जाने के बाद चकराता और कालसी ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था पर संकट गहराता जा रहा है। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे दोनों ब्लॉकों के कई विद्यालय अब एकल शिक्षक के भरोसे पहुंच गए हैं, जबकि कुछ विद्यालयों के शिक्षक-विहीन होने की स्थिति भी बन रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी, रेखा देवी, संतराम का कहना है कि एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों से शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नई नियुक्तियों के लिए जनपद में रिक्त पद नहीं होने की बात कही जा रही है। सवाल उठ रहा है कि स्थानांतरण के कारण यदि विद्यालयों में पद खाली हु...