Vikasnagar News: चकमंशा में बनेगा सीसी मार्ग, विधायक ने किया शिलान्यास
विकासनगर, नवम्बर 4 -- Vikasnagar News: सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुड्डी के चकमंशा में बुधवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने सीसी मार्ग का शिलान्यास किया। विधायक ने पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का निर्माण और सुधार कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। सीसी मार्ग बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आवाजाही के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और बस्तियों में सड़क, पेयजल, बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की जरूरतों और सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.