Vikasnagar News: घर से रुपये और गहने लेकर नाबालिक लापता
विकासनगर, नवम्बर 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग घर से रुपये और गहने लेकर लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने की अशंका जताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी नाबालिग बेटी विगत पांच नवंबर को बिना बताए घर से लापता है। अपने साथ वह एक लाख दस हजार रुपये, सोने के झुमके, नथिया भी साथ ले गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने अज्ञात पर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले जाने का शक जताया है। बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग की खोजबीन के लिए टीम गठित कर ली गई है। जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.