विकासनगर, जुलाई 11 -- Vikasnagar News: विकासखंड चकराता की ग्राम पंचायत लाखामंडल के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम प्रधान बीना भट्ट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, नशा मुक्ति और निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने समेत ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे पहले ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा। कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के सामने साफ-सफाई बनाए रखेंगे। नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा सामाजि...