Vikasnagar News: गौशाला में घुसा गुलदार, बकरी को बनाया निवाला
विकासनगर, सितम्बर 4 -- Vikasnagar News: विकासनगर के बुलाकीवाला गांव में गुरुवार देर रात मोहम्मद शोएब की गौशाला में घुसकर गुलदार ने बकरी को मार डाला। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी गुलदार की आवाजाही देखी जाती रही है, जिससे लोग अपने मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। वहीं रेंज अधिकारी पंकज ध्यानी ने ग्रामीणों से शाम और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों को मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.