Vikasnagar News: गैर जमानती वारंट में दो वारंटी गिरफ्तार
विकासनगर, अक्टूबर 1 -- Vikasnagar News: न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में मनीष उर्फ मंदी पुत्र निन्ना, निवासी ढकरानी, विकासनगर शामिल है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला लंबित था। दूसरा वारंटी इस्तखार पुत्र अली हसन, निवासी वार्ड नंबर-11 ढकरानी, विकासनगर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला न्यायालय में लंबित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.