Vikasnagar News: गुजरात से हरिपुर पहुंची मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा
विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: यात्रा के प्रवेश द्वार माने जाने वाले हरिपुर में यमुना घाटों के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मां यमुना की 21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा गुजरात से हरिपुर पहुंच गई। प्रतिमा को पुराने पुल के पिलर पर स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा के हरिपुर पहुंचने पर लोक पंचायत के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रतिमा को ट्रक से सावधानीपूर्वक उतारकर स्थापना के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गईं। प्रतिमा के आगमन से क्षेत्र के लोगों और लोक पंचायत पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। लोक पंचायत के सदस्यों ने बताया कि हरिपुर और यमुना घाटों के विकास का लंबे समय से सपना देखा जा रहा था। घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के साथ अब मां यमुना की भव्य प्रतिमा भी स्थापित होने जा रही है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.