Vikasnagar News: गाजे-बाजे संग निकली खेड़ापति महाराज की नगर परिक्रमा
विकासनगर, सितम्बर 15 -- Vikasnagar News: छावनी बाजार स्थित स्वयंभू चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर के खेड़ापति महाराज (नगर देवता) मंदिर में मंगलवार को वार्षिक खेड़ा पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर सुबह यज्ञ-पूजन किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और घोष के साथ खेड़ापति महाराज की नगर परिक्रमा कराई गई। शोभायात्रा में छावनीवासी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। उज्जैन से पहुंचे स्वामी त्रिवेणी गिरी महाराज, मंदिर के पुजारी सिद्धेश्वर गिरी महाराज और पंडित राम पाठक ने मंत्रोच्चार के बीच खेड़ापति महाराज को स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए और विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद विश्व शांति यज्ञ आयोजित कर सर्व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यज्ञ के बाद मंदिर परिसर से शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.