विकासनगर, अक्टूबर 14 -- Vikasnagar News: क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आवासीय भवनों से निकलने वाला कूड़ा ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। कूड़े के एकत्रीकरण और निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गांवों में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायतों के सामने सबसे बड़ी चुनौती घरों से निकलने वाले कूड़े को ठिकाने लगाने की है। वहीं, नगर पालिका परिषद के पास ट्रंचिंग ग्राउंड और कूड़ा निस्तारण की सुविधा होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के कूड़े को वहां डालने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था जरूरी है। वर्तमान में ग्राम पंचायतों के पास न तो कूड़ा एकत्र करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और न ही उसे निस्तारित करने का ...