विकासनगर, अक्टूबर 2 -- Vikasnagar News: विकासनगर। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद विकासनगर में पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। साथ ही आंदोलनकारियों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इसके बाद सीटीयू स्थल पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी एमके बिष्ट, पूनम तोमर, पूजा राणा, नामित सभासद वैभव अग्रवाल व धीरेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कूलों में सत्य-अहिंसा और सादगी का संदेश दिया यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर स्क...