Vikasnagar News: खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विकासनगर, अगस्त 21 -- Vikasnagar News: विद्यालयी शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुक्रवार को अशोक आश्रम हाईस्कूल, चीलियो में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की बालक, बालिका वर्ग की कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य रुचि भट्ट ने किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर ने होली फेथ स्कूल हरबर्टपुर को 9-6 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में महर्षि अरविंद घोष डाकपत्थर की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला को 9-7 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर ने राइना बद्रीपुर को रोमांचक मुकाबले में 9-8 अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.