विकासनगर, सितम्बर 18 -- Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में बुधवार को दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का शुभारंभ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने ध्वजारोहण के साथ की। पिछले वर्ष के चैंपियन खिलाड़ियों ने मशाल लेकर मैदान की परिक्रमा की, जिसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। विधायक ने चैंपियन ट्रॉफी का अनावरण भी किया।विधायक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करने और विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- D...