Vikasnagar News: खारसी गांव से शुरू हुआ जौनसार-बावर का प्रसिद्ध नुणाई लोक पर्व
विकासनगर, जुलाई 30 -- Vikasnagar News: जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर का प्रसिद्ध नुणाई लोक पर्व गुरुवार को खारसी गांव से पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ शुरू हो गया। पर्व के शुभारंभ पर पूरे क्षेत्र में लोक संस्कृति और परंपराओं की अनूठी छटा देखने को मिली। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए ढोल-दमाऊं की थाप पर लोकगीत गाए और सामूहिक हारूल नृत्य प्रस्तुत कर पर्व की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर महिला और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत कर पारंपरिक आतिथ्य की मिसाल भी पेश की गई। नुणाई पर्व की सांस्कृतिक छटा देखने के लिए जौनपुर और रवाई क्षेत्र सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में लोग खारसी पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.