Vikasnagar News: क्वासी में पांच साल से बंद पड़ा एटीएम, ग्रामीणों ने उठाई दोबारा लगाने की मांग
विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: चकराता ब्लॉक के क्वासी कस्बे में पांच साल से एटीएम सुविधा ठप होने से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर कस्बे में दोबारा एटीएम मशीन लगाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व क्वासी स्थित बैंक शाखा में लगा एटीएम खराब हो गया था। उस समय बैंक प्रबंधन मशीन को मरम्मत के लिए ले गया था, लेकिन आज तक मशीन वापस नहीं लगाई गई। इसके चलते स्थानीय लोगों को नकदी निकालने के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, क्वासी दो दर्जन से अधिक गांवों का प्रमुख बाजार है। यहां से लाखामंडल और उत्तरकाशी के लिए भी यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में एटीएम सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.