विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: सेलाकुई,संवाददाता। माया देवी विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय की ओर से विकासनगर तहसील के कोटी गांव में किसान-विद्यार्थी संवाद और कृषि विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने खेतों का भ्रमण कर विभिन्न फसलों की जानकारी जुटाई और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, उन्नत बीजों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी।विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि कृषि शिक्षा को कक्षाओं तक सीमित रखने के बजाय खेतों और ग्रामीण समुदायों से जोड़ना आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों को किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझने और अपने ज्ञान का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कुलपति प्रो. ...