विकासनगर, सितम्बर 6 -- Vikasnagar News: चकराता वन प्रभाग के दारागाड़ बीट स्थित कोटगढ़ और पौर्ली खड्ड में बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने डीएफओ चकराता को पत्र भेजकर दोनों स्थानों पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटगढ़ खड्ड और पौर्ली खड्ड का बड़ा कैचमेंट एरिया आरक्षित वन क्षेत्र में आता है। यही कारण है कि जलागम, सिंचाई विभाग और लोनिवि जैसे विभाग सुरक्षात्मक कार्य नहीं कर पा रहे हैं। हर वर्ष मानसून में निमगा, केराड़, शूनीर, फनार, बाणाधार, शिलावड़ा जैसे गांवों की कृषि भूमि और बागानों का कटाव होता है, जिससे किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीण हरिसिंह, वीरेंद्र सिंह, खड़क सिंह, कलम सिंह, आनंद सिंह, दीवान सिंह सहित अन्य ने मांग की है कि वन विभाग स्...