विकासनगर, अक्टूबर 21 -- Vikasnagar News: सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बुधवार को अटकफार्म ग्राम पंचायत के कैंचीवाला में बैशाखीराम के घर से जमड़े की चौकी तक 1350 मीटर लंबे मोटर मार्ग के नवीनीकरण और सुरक्षात्मक कार्यों का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से 89.63 लाख रुपये की लागत से सड़क नवीनीकरण, नाली, प्रतिधारक दीवार और पैरापिट का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। मार्ग के नवीनीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, नाली निर्माण से जल निकासी बेहतर होगी और सुरक्षात्मक दीवारों से सड़क की सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास क...