विकासनगर, अगस्त 21 -- Vikasnagar News: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय केराड़ में कई दिनों तक ताले लटके रहने और स्टाफ के नदारद होने की शिकायत के बाद आयुष विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद विभागीय जांच में भी अस्पताल बंद मिला था। जांच रिपोर्ट के आधार पर निदेशक आयुष ने नदारद स्टाफ के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। विगत दिनों निमगा-केराड़ के ग्रामीण राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय केराड़ पहुंचे थे। अस्पताल कई दिनों से बंद मिलने पर ग्रामीणों ने आयुष विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए नदारद स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि अस्पताल नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के ...