विकासनगर, सितम्बर 16 -- Vikasnagar News: ज्वाला माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा बुधवार को कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन होते ही कथा पंडाल में श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास मनोज गुरुजी ने भगवान कृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि जब अत्याचार और अधर्म बढ़ा तो भगवान ने धर्म की स्थापना और मानवता की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। उन्होंने कहा कि कृष्ण का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, प्रेम, कर्म और सामाजिक न्याय का संदेश भी देता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में बढ़ती कटुता और आपसी दूरी को कम करने के लिए भगवान कृष्ण के प...