Vikasnagar News: किशाऊ बांध से विस्थापन और सांस्कृतिक विरासत पर खतरे का मुद्दा विधानसभा में उठाया
विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: किशाऊ बांध परियोजना से प्रभावित गांवों के विस्थापन, कृषि-बागवानी भूमि और जौनसार-बावर की सांस्कृतिक विरासत पर पड़ने वाले प्रभावों का मुद्दा विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा में उठाया है। उन्होंने 28 अक्तूबर को नियम 58 के तहत सूचना देकर सदन की कार्यवाही स्थगित कर इस विषय पर चर्चा कराने की मांग की। विधायक ने अपनी सूचना में कहा कि देहरादून जिले की चकराता तहसील के मैलोत, सम्भर, क्वानू और आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित किशाऊ बांध परियोजना से ग्रामीणों के विस्थापन और आजीविका पर असर पड़ने की स्थिति बन रही है। क्षेत्र की बड़ी आबादी कृषि और बागवानी पर निर्भर है। ऐसे में उपजाऊ जमीन और फलदार बागानों के प्रभावित होने से ग्रामीणों के सामने रोजगार, पुनर्वास और आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Vikasn...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.