Vikasnagar News: किफायती रेशम कीटपालन गृह से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
विकासनगर, अक्टूबर 9 -- Vikasnagar News: विकासनगर के सहसपुर स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र में उत्तर प्रदेश के रेशम निदेशक आनंद कुमार शुक्ला ने रेशम उत्पादन की उन्नत तकनीकों, कीटपालन और शहतूत पौधरोपण के मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने वाले नवाचारों की सराहना की। केंद्र प्रभारी डॉ. पवन सैनी ने बताया कि इस कीटपालन गृह में लगभग 100 डीएफएल (रेशमकीट अंडों की निर्धारित इकाई) के पालन की क्षमता है। इसे वैज्ञानिक परिस्थितियों में रेशमकीट पालन को बढ़ावा देने के साथ कम लागत में उपयोगी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसमें शरद ऋतु के दौरान रेशमकीट पालन का सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। उन्होंने केंद्र में संचालित शहतूत पौधरोपण परियोजना की भी जानकारी दी। डॉ. सैनी ने कृषि आधारित शहतूत पौधरोपण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.