विकासनगर, सितम्बर 23 -- Vikasnagar News: किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद के विरोध में बुधवार को विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पहाड़ी गली चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला फूंका। कांग्रेस ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बनी थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर कानून...