विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली माता मंदिर के समीप संकरे बैंड के कारण लगने वाले जाम से क्षेत्रवासी और राहगीर परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस बैंड का शीघ्र चौड़ीकरण कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काली माता मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के कारण यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के पास सड़क का बैंड संकरा होने के चलते आए दिन यातायात बाधित हो जाता है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम की स्थिति में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही एंबुलेंस और सेना के वाहनों को भी कई-कई घंटे तक फंसना पड़ता है। लोगों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों की जान पर भी संकट खड़ा हो सकता है। वहीं, सेना के वा...