Vikasnagar News: कालसी में दैनिक वन श्रमिकों की भूख हड़ताल शुरू
विकासनगर, जुलाई 14 -- Vikasnagar News: भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी के दैनिक श्रमिकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलन के पहले दिन श्रमिकों ने विभाग और शासन पर लंबे समय से समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। श्रमिकों का कहना है कि वे कई वर्षों से विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन बकाया वेतन, नियमित मानदेय और सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि कई बार ज्ञापन देने, अधिकारियों से वार्ता करने और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। श्रमिकों ने मांग की कि रुका हुआ समस्त बकाया वेतन तत्काल जारी किया जाए, कार्य से हटाए गए श्रमिकों को दोबारा काम पर रखा जाए तथा सभी दै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.