Vikasnagar News: कालसी में किसानों की फार्मर आईडी बनाई
विकासनगर, अक्टूबर 8 -- Vikasnagar News: कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को कृषि विभाग परिसर कालसी में आत्मा योजना के तहत रबी किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किसानों को कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी चकराता रामनरेश गुलेरिया ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को विभागीय योजनाओं और सुविधाओं के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय राठी ने कृषि एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। गोष्ठी में किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओं का भी मौके पर निराकरण किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.