Vikasnagar News: कालसी-चकराता मार्ग पर 25 वाहनों के चालान, तीन सीज
विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: साहिया संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने कालसी-चकराता, हरिपुर-इच्छाड़ी मोटर मार्ग सहित सहिया क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ विकासनगर अनिल सिंह नेगी के निर्देश पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसके निरंजन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान निजी और व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। जांच में वाहन चालकों के पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने, ओवरलोडिंग, बिना वैध वाहन चालक लाइसेंस के वाहन चलाने और प्रदूषण मानकों की अनदेखी जैसी अनियमितताएं सामने आईं। इस पर विभागीय टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की।मुख्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.