विकासनगर, नवम्बर 6 -- Vikasnagar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भोजावाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को 464 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस को कार की स्टेयरिंग शीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच नवंबर को भोजावाला क्षेत्र में मारुति स्विफ्ट कार में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार के पास एक व्यक्ति खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप उर्फ सोनू (45) पुत्र मीर सिंह निवासी भोजावाला, विकासनगर बताया। उसने कार को अपना बताया। पुलिस ने उसकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली तो स्टेयरिंग शीट के नीचे एक पन्न...