Vikasnagar News: कांडोई भरम बना ब्लॉक एथलेटिक्स चैंपियन
विकासनगर, सितम्बर 29 -- Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम ने एक बार फिर चकराता ब्लॉक ओवरऑल एथलेटिक्स चैंपियनशिप अपने नाम की। राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल की ओर से शेर ग्राउंड में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कांडोई भरम ने 130 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। क्वांसी 84 अंक के साथ दूसरे और त्यूनी तीसरे स्थान पर रहा। कांडोई भरम की तीन छात्राओं ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी जीती। अंडर-19 में तनु ने 800, 1500 और 3000 मीटर, अंडर-17 में काजल ने इन्हीं तीनों स्पर्धाओं और अंडर-14 में अंशिका ने लॉन्ग जंप, 100 और 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया।समापन पर राजकीय शिक्षक संघ चकराता के ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी और खेल समन्वयक वीर विक्रम नेगी ने विद्यालय के व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह चौधरी व खिलाड़ियों को ओवरऑल चैंपियनशिप प्रदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.