विकासनगर, सितम्बर 8 -- Vikasnagar News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसपुर की ओर से कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा के जन्मदिवस पर मंगलवार को आयोजित शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मौके पर आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। मौके पर अमित पवार, संजय कुमार, सुरेंद्र तोमर, अमित अग्रवाल, साक्षी बिष्ट, सुंदर थापा, राय सिंह, संदीप मेहरा, कालूराम, बीडीसी अनुरोध ममगाईं, विजय राम कुकरेती, शाहिद अली, अनीस अहमद, शिवम त्रिपाठी, साहिल बिष्ट, निखिल जायसवाल, अंकित तिवारी, बबलू, दीपक कुमार, नवजोत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...