विकासनगर, अक्टूबर 8 -- Vikasnagar News: सहसपुर विधानसभा के शंकरपुर हकुमतपुर में गुरुवार को कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मनरेगा योजना का नाम बदलकर 'पीएम विकसित भारत रोजगार योजना' किए जाने के बाद सामने आ रही समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर ठाकुर हीरा पाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है। ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई। विधानसभा प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के ...