Vikasnagar News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़
विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को विकासनगर के मुख्य बाजार, कोतवाली रोड और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को होने वाले व्रत की तैयारियों के लिए सुहागिनों ने स्थानीय दुकानों से पूजा सामग्री, साड़ियां, सूट, चूड़ियां और शृंगार का सामान खरीदा। बाजार में कपड़ों, कॉस्मेटिक और आभूषणों की दुकानों पर चहल-पहल रही, वहीं मेहंदी स्टॉलों पर कतारें लगीं और ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की व्यस्तता बढ़ गई। त्योहार की खरीदारी से स्थानीय कारोबारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। बुधवार को बाजार पहुंचीं महिलाओं ने पूजा की थाली, मिट्टी के करवे, छलनी, दीपक, रोली, कलावा और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। कपड़ों की दुकानों पर साड़ियों, डिजाइनर सूट और लहंगों की खरीदारी हुई तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.