विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हुआ। चकराता ब्लॉक के किसी दूरस्थ विद्यालय में पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बुशरा के मार्गदर्शन में हुआ। बालक वर्ग की अंडर-14 कबड्डी में राइंका बिनसौन ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 में त्यूणी और अंडर-19 में क्वांसी की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में अंडर-14 में राइंका कांडोई भरम, अंडर-17 में त्यूणी और अंडर-19 में क्वांसी की टीम ने बाजी मारी। खो-खो के बालक वर्ग में अंडर-14 में राइंका कांडोई भरम, अंडर-17 में सावड़ा और अंडर-19 में कांडोई भरम की टीम विजेता रही। बाल...