विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: कैनाल रोड स्थित श्री राधा कृष्ण धाम जगन्नाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्रीकृष्ण जन्म और वामन अवतार का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने भगवान को समर्पण का महत्व भी बताया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और पूरा कथा पंडाल 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...