Vikasnagar News: कक्षा नौवीं और 11वीं के पंजीकरण की तारीख बढ़ी, अब 21 नवंबर तक मौका
विकासनगर, नवम्बर 14 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब संस्थागत छात्र-छात्राएं 21 नवंबर की रात 11:55 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित थी। दीपावली अवकाश के कारण कई विद्यालयों में पंजीकरण का काम पूरा नहीं हो पाने के बाद परिषद ने छात्रहित में यह निर्णय लिया है।परिषद के सचिव की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार संस्थागत विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल 21 नवंबर तक खुला रहेगा। इसके बाद कक्षा नौवीं और 11वीं के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के लिए पोर्टल 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से 28 नवंबर की मध्यरात्रि तक खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- Rampur News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.