Vikasnagar News: कंडोली में दस दिवसीय अचार निर्माण प्रशिक्षण समाप्त
विकासनगर, जुलाई 13 -- Vikasnagar News: सेलाकुई। युवा कल्याण विभाग सहसपुर की ओर से ग्राम पंचायत कंडोली में आयोजित 10 दिवसीय अचार निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 25 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य कंचन एवं ग्राम प्रधान कोमल ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षिका सोमा द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं को आम का अचार, अदरक का अचार, सेब की चटनी, मुरब्बा, जैम सहित विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, विकासखंड सहसपुर की पार्वती, मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.