विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: सहसपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार शाम सहसपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में खुशहालपुर निवासी कुर्बान शामिल है। उसके खिलाफ चोरी और चोरी का माल रखने से संबंधित मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। दूसरा आरोपी लियाकत (59) निवासी गुर्जर बस्ती देवथला, रुद्रपुर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वारंट जारी हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...