Vikasnagar News: ऑडियो मामले से परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास: संजय
विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: चकराता विधायक प्रीतम सिंह के परिवार से जुड़े कथित ऑडियो प्रकरण पर जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून के अध्यक्ष संजय किशोर ने राजनीतिक विद्वेष के तहत परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ऑडियो की सत्यता और पूरी पृष्ठभूमि की जांच किए बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। संजय किशोर ने कहा कि प्रीतम सिंह का परिवार दशकों से जौनसार-बावर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहा है। उनके पिता आठ बार विधायक रहे हैं। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान को सरल और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि परिवार का क्षेत्र के लोगों से लंबे समय से सामाजिक जुड़ाव रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कथित ऑडियो में एडिटिंग या छेड़छाड़ की आशंका की जांच कराने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.