विकासनगर, नवम्बर 6 -- Vikasnagar News: कालसी तहसील में दो नवंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे राजस्व निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षकों ने अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ जिला ने बैठक कर कार्य बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा की है। इससे तहसील में प्रभावित हो रहे राजस्व संबंधी कार्यों के फिर से सुचारु होने की उम्मीद है। संघ की ओर से जिलाधिकारी देहरादून को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि पूर्व में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण जिला संघ को कार्य बहिष्कार जैसा निर्णय लेने के लिए विवश होना पड़ा था। इसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह और विनोद सिंह भंडारी की सदर तहसील से संबद्धता समाप्त कर दी गई थी। तहसीलदार सदर की ओर से दोनों कर्मचारियों को दो नवंबर को ...