विकासनगर, सितम्बर 21 -- Vikasnagar News: श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में विद्यार्थियों में न्याय, समानता, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाल न्याय मित्र सभा का गठन किया गया। प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण के मार्गदर्शन में वंश कुमार को अध्यक्ष, रुपाली को उपाध्यक्ष, अक्षा को सचिव और महक को सह-सचिव बनाया गया। वंशिका और हुमैरा को सदस्य चुना गया। सभा के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रवक्ता जयंत कुमार सिंह, सुरेंद्र मदान, दीपक सिंह रावत, विभा और नैना कंसवाल को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...