विकासनगर, अक्टूबर 8 -- Vikasnagar News: श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल विजय चंद ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज और शैस पहनाकर उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय की हेड गर्ल सना और हेड ब्वॉय कृष्णा को छात्र नेतृत्व की सर्वोच्च जिम्मेदारी दी गई। स्पोर्ट्स कैप्टन मुबास्सिरा और अमर सिंह राठौर, कल्चरल कैप्टन फिजा और शहबान तथा डिसिप्लिन कैप्टन करन भारती और सोनम ने अपने-अपने पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल चंद ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है। एक अच्छे नेतृत्वकर्ता में जिम्मेदारी, अनुशासन और ...