विकासनगर, अगस्त 16 -- Vikasnagar News: स्वतंत्रता दिवस पर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों के नाम पर फर्जी आपत्तियां दर्ज कर उनके मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। धरना सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर करीब दो बजे तक चला। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा और सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। धरना प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणो का नतृत्व कर रहे सहसपुर के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुंदर थापा ने आरोप लगाया कि आपत्तियां दर्ज कराने वाले लोग सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के नहीं, बल्कि...