विकासनगर, अगस्त 12 -- Vikasnagar News: प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में लगे वाईफाई कनेक्शन जुलाई माह से ठप पड़े हैं। इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण शिक्षकों को विद्यालयी कार्यों से जुड़े ऑनलाइन ऐप और पोर्टल चलाने के लिए अपने निजी मोबाइल डाटा का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे कई बार उन्हें विभागीय कार्य पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। शिक्षकों के अनुसार विद्यालयों में विभागीय कार्यों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया लगातार बढ़ रही है। कई जरूरी कार्य मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से किए जाने हैं। ऐसे में विद्यालय का वाईफाई बंद होने से उन्हें निजी मोबाइल से इंटरनेट चलाना पड़ रहा है। विद्यालयी कार्यों में निजी डाटा खर्च होने से उनके व्यक्तिगत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता का कहना है कि एक ओर वाईफाई सेवा...