विकासनगर, अगस्त 4 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर क्षेत्र के तीन खत्तों के केंद्र बिंदु माने जाने वाले पंजिटीलानी मिनी स्टेडियम के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य में पुराने ढांचे पर केवल लीपापोती किए जाने और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पंजिटीलानी मिनी स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2004-05 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था। लंबे समय तक युवा कल्याण विभाग की देखरेख में रहने के बावजूद स्टेडियम जर्जर हो गया। वर्ष 2023-24 में क्षेत्र के ग्रामीणों ने यहां भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसके बाद स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग तेज हुई। स्टेडियम की खराब स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिं...