Vikasnagar News: एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: कालसी स्थित एकलव्य विद्यालय में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के साथ निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। तहसील विधिक सेवा समिति, विकासनगर के सचिव जतिन मित्तल की उपस्थिति में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील विधिक सेवा समिति और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता के महत्व से अवगत कराते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई।शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.