Vikasnagar News: एआई से उत्पादों की मार्केटिंग कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
विकासनगर, अक्टूबर 26 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। मल्टीपल एक्शन ग्रुप फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट संस्था की ओर से ग्राम पंचायत फतेहपुर में गुलाबी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग की जानकारी दी गई। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम और एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस), बिधौली, प्रेमनगर के छात्र-छात्राओं की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और महिला समूहों के उत्पादों की डिजिटल मार्केटिंग पर चर्चा की गई। पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के डॉ. आकाश कुमार ने महिलाओं को बताया कि एआई की मदद से वे अपने उत्पादों की तस्वीरें, विज्ञापन और प्रचार सामग्री तैयार कर सकती हैं। व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने, बाजार की मांग समझने और बिक्री बढ़ाने में भी डिजिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.